बान ने भारत-पाकिस्तान को दी वार्ता की सलाह

संयुक्त राष्ट्र, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से शांति वार्ता जारी रखने का आग्रह किया।

‘डॉन’ की रपट के अनुसार, बान के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ एक मुलाकात में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पाकिस्तान को अफगानिस्तान के साथ भी वार्ता जारी रखने की सलाह दी।

पाकिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि शरीफ ने इस बैठक के दौरान कश्मीर का मुद्दा भी उठाया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों ने आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ से निपटने पर भी बात की।

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव बान ने पाकिस्तान को देश में स्थिरता बनाए रखने के लिए अफगानिस्तान के साथ शांति वार्ता जारी रखने को प्रेरित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493