‘बाबू बंगाराम’ ने 4 दिनों में 25 करोड़ रुपये कमाए

चेन्नई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वेंकटेश की तेलुगू एक्शन-कॉमेडी ‘बाबू बंगाराम’ ने दुनिया भर में अपनी रिलीज से चार दिनों के अंदर ही 25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

चेन्नई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वेंकटेश की तेलुगू एक्शन-कॉमेडी ‘बाबू बंगाराम’ ने दुनिया भर में अपनी रिलीज से चार दिनों के अंदर ही 25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मारुती दसारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज हुई।

इस फिल्म के निर्माता नागा वाम्शी ने आईएएनएस को बताया, “हम फिल्म की प्रतिक्रिया से खुश हैं। फिल्म ने चार दिनों में 25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसकी सफलता को दर्शाती है।”

फिल्म में नयनतारा, प्रुध्वीराज, संपत राज और मुरली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को तमिल में ‘सेल्वी’ नाम से बनाया गया।

इस फिल्म के सह-निर्माता नागा वाम्शी और पी. डी. वी प्रसाद हैं, वहीं घीब्रान ने संगीत दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493