भारत अधिकृत कश्मीर के लोगों से भी मोदी बात करें : दिग्विजय

भोपाल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय िंसंह ने कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाक अधिकृत कश्मीर की बहुत चिंता है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं लेकिन उन्हें भारत अधिकृत कश्मीर की भी चिंता करनी चाहिए और वहां के लोगों से भी बात करनी चाहिए।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, “प्रधानमंत्री मोदी को पाक अधिकृत कश्मीर की ज्यादा चिंता है, इसके लिए वे बधाई के पात्र है लेकिन वे हिंदुस्तान के कश्मीरियों से बात करने को तैयार नहीं है। अगर हमें कश्मीर के लोगों के मन में विश्वास पैदा करना है फिर चाहे वह पाक अधिकृत कश्मीर हो या भारत अधिकृत कश्मीर तो यह वहां के लोगों से बातचीत के जरिए ही संभव है।”

हालांकि, उन्होंने बाद में अपनी बात को संभालते हुए कहा कि मेरा कहने का आशय है कि उन्हें हिंदुस्तान के कश्मीर की चिंता नहीं है, घाटी की चिंता नहीं है लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर की चिंता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493