म्यूनिख, 31 मार्च (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर मानुएल नेउर को पैर में चोट लगने के कारण आगामी दो मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।
बायर्न क्लब ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के कप्तान निश्चित तौर पर अगले सप्ताह मंगलवार तक के लिए टीम से बाहर हो गए हैं और इस दौरान वह जर्मन लीग में ऑग्सबर्ग और हॉफ्फेनहेम के खिलाफ मुकाबलों में क्लब के साथ नहीं खेल पाएंगे।
क्लब के साथ बुधवार को प्रशिक्षण सत्र के दौरान नेउर को पैर में चोट लगी थी और इस कारण उनके पैर की सर्जरी हुई। यह सर्जरी सफल हुई।
नेउर ने कहा, “पैर में चोट लगने के कारण छोटी सर्जरी हुई है। सब कुछ सही रहा। अब मैं टीम में वापसी के लिए मेहनत कर सकता हूं।”
जर्मन लीग के आगामी दो मैचों के लिए नेउर के स्थान पर टीम में स्वेन अल्रीक को शामिल किया गया है।
बायर्न क्लब 62 अंकों के साथ जर्मन लीग में शीर्ष पर है।
dharmpath.com dharmpath