फिनलैंड ट्रंप, पुतिन बैठक की मेजबानी करने का इच्छुक

हेलसिंकी, 31 मार्च (आईएएनएस)। फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली नीनिस्टो ने गुरुवार को रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों की हेलसिंकी में संभावित बैठक की मेजबानी की इच्छा जताई।

उत्तरी रूस के चौथे इंटरनेशनल आर्कटिक फोरम (आईएएफ) की अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन पैनल चर्चा में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलने की इच्छा दोहराई थी।

नीनिस्टो ने कहा कि मुलाकात के बारे में पहले ही चर्चा हो चुकी है लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।

निस्टिो ने कहा कि फिनलैंड मई में होने जा रही फिनिश चेयरमैनशिप ऑफ द आर्कटिक परिषद की बैठक के दौरान इस मुलाकात के होने के पक्ष में हैं।

निनिस्टो ने कहा, “लेकिन अमेरिका और रूस के नेताओं को हेलसिंकी में आना होगा और यह बैठक आर्कटिक विकास से जुड़ी हुई होगी।”

पुतिन ने फिनलैंड को एक अच्छा पड़ोसी बताते हुए कहा कहा है कि फिनलैंड के पास अंतर्राष्ट्रीय बैठकें करने का अनुभव है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493