भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को सुबह मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में लू का असर बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह से ही धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल हैं। बढ़ती गर्मी का असर आम जिंदगी पर भी पड़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, क्योंकि तेज धूप और लू लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बना रहा और पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में भी लू का कहर बना रहेगा।
राज्य में गर्मी और तापमान के बढ़ने का क्रम जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath