बायर्न के मार्टिनेज जर्मन लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हुए

बर्लिन, 10 मई (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के खिलाड़ी जावी मार्टिनेज कंधे की चोट के कारण जर्मन लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं।

मार्टिनेज के बाएं कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 28 वर्षीय डिफेंडर मार्टिनेज चोटिल होने के कारण जर्मन लीग में बायर्न के बाकी बचे दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

मार्टिनेज को पहाड़ की चढ़ाई के दौरान रविवार को कंधे में चोट लगी थी। प्रोफेसर हेंस हर्टलिन ने मंगलवार को म्यूनिख में उनका आपरेशन किया।

स्पेन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने 2012 में बायर्न से जुड़ने के बाद अब तक खेले गए 87 मैचों में पांच गोल दागे और पांच गोल दागने में मदद की। वह एथलेटिक बिलबाओ से बायर्न में शामिल हुए थे।

मार्टिनेज के अलावा बायर्न के गोलकीपर मैनुएल नेउर और स्वेन उल्रिक भी चोटिल होने के कारण बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं।

बायर्न ने शनिवार रात खेले गए मैच में वुल्फ्सबर्ग को हराकर लगातार पांचवीं बार जर्मन लीग खिताब पर कब्जा जमाया।

बायर्न का मुकाबला इस सप्ताह शनिवार को लेपजिग क्लब से होगा। इसके बाद वह फ्रीबर्ग से भिड़ेगा। हालांकि, यह दोनों मैच अब बायर्न के लिए औपचारिकता मात्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493