बायर्न ने विडाल से करार की पुष्टि की

म्यूनिख, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मनी के अग्रणी फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने गुरुवार को इटली के घरेलू लीग चैम्पियन युवेंतस के लिए खेलने वाले चिली के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्तुरो विडाल के साथ करार की पुष्टि की है।

बायर्न के मुख्य कार्यकारा अधिकारी हेंज रुमेनेग ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। बायर्न अभी प्री-सीजन टूर पर चीन में है।

रुमेनेग ने इस बात का खंडन भी किया कि उसके जर्मन स्टार स्ट्राइकर थॉमस मुलर अपने साथी बास्तियन श्वेंसटीगर की तरह इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का रुख कर रहे हैं।

मिडफील्डर श्वेंसटीगर ने इसी महीने बायर्न का साथ छोड़ युनाइटेड के साथ 1.5 करोड़ पाउंड में करार किया था।

रुमेनेग ने हालांकि मुलर को लेकर जारी तमाम अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया कि मुलर अमूल्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493