बायोपिक में मधुबाला की भूमिका निभाना चाहूंगी : कृति

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री कृति सेनन कहती हैं कि वह एक बायोपिक में दिवंगत अदाकारा मधुबाला की भूमिका निभाना चाहेंगी।

कृति यहां इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में जयपुर के सुनील ज्वेलर्स क्लेशन की शोस्टॉपर रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं मधुबाला की बायोपिक में काम करना चाहूंगी। वह बेहद खूबसूरत थीं। मैं सच में उनकी प्रशंसक हूं।”

कृति ने कहा, “वह ऐसी शख्सियत हैं, जो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं और लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। मेरे ख्याल से उनकी जिंदगी के बारे में लोगों को बताया जा सकता है। मेरे ख्याल से बहुत लोग उनकी कहानी के बारे में नहीं जानते हैं और हम उन्हें यह बता सकते हैं।”

हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक दिलकश अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला को ‘मुगल-ए-आजम’, ‘चलती का नाम गाड़ी’, ‘बरसात की रात’ और ऐसे ही कई सफलतम फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उनका एक लंबी बीमारी के बाद 1969 में निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493