जम्मू, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी हुई।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने जम्मू में आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार तड़के 3.30 बजे नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले के सौजी यान क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।”
उन्होंने कहा, “हमारी सेना ने समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया। इलाके में गोलीबारी अब भी जारी है।”
dharmpath.com dharmpath