..बारात लेकर अस्पताल पहुंची दुल्हन!

दरअसल बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी निवासी उमेश सिंह का तिलकोत्सव बीते दिनों सम्पन्न हुआ था। इसके बाद बारात जानी थी लेकिन एक दिन पहले ही उमेश के घर गैस सिलेंडर रिसाव से आग लग गई।

इस घटना में उमेश की मां राजेश्वरी देवी (62) बुरी तरह झुलस गई, जबकि उन्हें बचाने में राजेश्वर सिंह (58), उमेश सिंह (25), संजय सिंह (35) व सिन्धु सिंह (30) घायल हो गये। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

झुलसने के कारण उमेश बारात लेकर जाने की हालत में नहीं था। इसकी सूचना मिलने के बाद लड़की पक्ष के लोग शादी की तिथि आगे बढ़ाने का मन बना चुके थे, दुल्हन गुड़िया ने अपने माता-पिता के सामने यह प्रस्ताव रख दिया कि चाहे जो हो, शादी उमेश से ही होगी और निर्धारित तिथि पर ही।

गुड़िया के सवालों के सामने निरूत्तर हुए उसके परिवार वालों ने इसकी सूचना उमेश के गांव दी। गुड़िया का हौसला देख उमेश ने भी निर्धारित तिथि पर ही परिणय सूत्र में बंधने की इजाजत दे दी। इसके बाद बिहार राज्य के छपरा जनपद के उमधा निवासी राधा किशुन सिंह अपनी बेटी गुड़िया व अन्य परिजनों के साथ साधारण तरीके से जिला अस्पताल पहुंचे।

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड की बेड पर पड़े दूल्हे राजा उमेश को बिना सूट-बूट के ही अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर पर लाया गया, जहां दुल्हन की लिबास में लिपटी गुड़िया बैठी थी। उमेश की हालत देख गुड़िया की आंखों से आंसू टपकने लगा।

शादी से पहले वहां का नजारा देख हर इंसानी आंख डबडबा गयी। सादे महौल में जब उमेश ने गुड़िया की मांग में सिंदूर भरा, तो सभी इस अगाध प्रेम को देखकर खुश हो उठे। इसके बाद दूल्हे राजा को उपचार के लिए अस्पताल में छोड़ गुड़िया ससुराल चली गयी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493