बारिश में सराबोर हुई दिल्ली

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह जोरदार बारिश हुई। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में एक जुलाई से लेकर अब तक 215.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शहर में दिनभर हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान पर सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।”

सुबह 8.30 बजे वतावरण में 95 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा का कम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493