बारिश से चंबल नदी में उफान

आगरा, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारी बारिश की वजह से चंबल नदी का जलस्तर बहुत भयानक तरीके से बढ़ गया है।

अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कहा कि नदी का जलस्तर करीब आठ फीट तक बढ़ गया है। बढ़े हुए जलस्तर की वजह से आगरा जिले के बाह क्षेत्र में पंटून पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

इस वजह से वाहन चालक धौलपुर या भिंड से गुजरने को विवश हो गए हैं, जिसमें उन्हें 100 किलोमीटर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है।

आगरा में यमुना नदी के किनारे खीरे, तरबूज और अन्य सब्जियों की खेती कर रहे किसान जलस्तर बढ़ने से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

किसान देवी राम ने कहा, “इस साल गर्मियों की फसलें लगभग बर्बाद हो गई हैं। हमें हरी सब्जियों की कीमत में वृद्धि देखने को मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493