बारिश से त्रस्त मुंबई की मदद को नौसेना तैयार

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह भारी बारिश से त्रस्त मुंबई को हरसंभव सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है।

नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, “भारतीय नौसेना मुंबई को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।”

अधिकारी ने कहा, “मानक संचालन प्रक्रियाओं के मुताबिक, नौसेना ने मुंबई में बचाव और चिकित्सा दलों के साथ गोताखोरों और हवादार नौकाओं का इंतजाम किया है।”

अधिकारी ने कहा कि कोलाबा में सी किंग हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं और नौसेना बृहन्मुंबई नगर निगम और अन्य नागरिक प्रशासन के संपर्क में है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीतांशु कर ने ट्वीट कर कहा, “मुंबई में बचाव दलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है।”

मुंबई और आसपास के इलाके गुरुवार शाम से हो रही भारी बारिश की वजह से जलमग्न हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश से महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493