जम्मू, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के समीप रविवार को दो बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक अधिकारी और एक जवान घायल हो गए।
सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि लाम इलाके में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक हवलदार घायल हो गए।
प्रवक्ता ने कहा, “जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त दोनों नियमित गश्त पर थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।”
dharmpath.com dharmpath