बार्यन के लिए अनमोल हैं मूलर : कप्तान लाम

म्यूनिख, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के कप्तान फिलिप लाम ने कहा है कि स्ट्राइकर थॉमस मूलर क्लब के लिए अनमोल खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि मूलर के इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

जर्मनी में सप्ताहांत पर आई खबरों के अनुसार, युनाइटेड ने फीफा विश्व कप (2010) में सर्वाधिक गोल दागने वाले युवा खिलाड़ी मूलर पर 850 लाख यूरो की बोली लगाई है।

लाम ने हालांकि बायर्न के लिए मूलर के महत्व को रेखांकित करते हुए विश्वास जताया है कि वह क्लब छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।

समाचार पत्र ‘मुंचनेर मेकूर’ ने सोमवार को लाम के हवाले से कहा, “मूलर ऐसा खिलाड़ी है जिसका महत्व आप उसकी कीमत से नहीं आंक सकते। वह बायर्न के लिए जी-जान से खेलता है और हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493