बार्सिलोना की जीत पर कोच ने मेसी को सराहा

बार्सिलोना, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने शानदार प्रदर्शन से चैम्पियंस लीग के पहले दौर में बार्सिलोना की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे ने सराहा।

मेसी की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने लीग के अपने पहले मैच में जुवेंतस को 3-0 से मात देकर नए सीजन का शानदार आगाज किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेसी के अलावा इस मैच में बार्सिलोना के लिए इवान राकिटिक ने भी गोल किया।

जुवेंतस के खिलाफ मिली जीत बार्सिलोना के लिए इसलिए भी अहम थी, क्योंकि लीग के पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में जुवेंतस ने स्पेनिश क्लब को करारी मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया था।

कोच वेलवेर्डे ने कहा, “आप हमेशा सोचते हैं कि अगर मेसी के पास फुटबाल आई है, तो कुछ अच्छा ही होने वाला है।”

वेलवेर्डे ने कहा कि एक कोच के तौर पर उन्होंने मेसी के खिलाफ मैच को खेलने का अनुभव हासिल किया हुआ है और अब वह उनके साथ खेलने का अनुभव ले रहे हैं। मेसी टीम के लिए हर प्रकार से प्रतिबद्ध हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493