चेन्नई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सुमंत का कहना है कि वह अपनी आगामी तेलुगू फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
चेन्नई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सुमंत का कहना है कि वह अपनी आगामी तेलुगू फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
सुमंत ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “‘मल्ली राव’ का काम पूरा हुआ और अगली फिल्म की शुरुआत करने जा रहा हूं जो एक थ्रिलर फिल्म होगी। इसमें प्रमुख भूमिका में दिखूंगा, जो एक नकारात्मक भूमिका है। मैं ऐसी ही भूमिकाएं निभाना चाहता हूं।”
फिल्म के अन्य विवरण की अभी जानकारी नहीं है।
सुमंत इससे पहले ‘विक्की डोनर’ के रीमेक में नजर आए थे।
उन्हें ‘मल्ली राव’ से काफी उम्मीदें हैं। यह नवोदित निर्देशक गौथम टिनानुरी द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक फिल्म है।
इसके साथ आकांक्षा सिंह भी तेलुगू उद्योग में कदम रखने जा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath