बार्सिलोना के खिलाफ खेलने को आश्वस्त लुईस

मेड्रिड, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड फुटबाल क्लब के ब्राजीलियाई डिफेंडर फिलिप लुईस आश्वस्त हैं कि वह बार्सिलोना के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे।

स्पेनिश लीग के तीसरे दौर में अगले शनिवार को एटलेटिको मेड्रिड क्लब का सामना बार्सिलोना से होगा। लुईस मंगलवार को समूह प्रशिक्षण सत्र के लिए लौटे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार लुईस ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही और उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल ब्रेक से टीम को बार्सिलोना के खिलाफ बेहतरीन रूप से तैयार होने का अवसर मिला है।

लुईस ने बार्सिलोना क्लब को कम न आंकते हुए उसे एक सशक्त टीम बताया।

30 वर्षीय खिलाड़ी बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण स्पेनिश लीग के दूसरे दौर के मुकाबले में सेविला के खिलाफ टीम में शामिल नहीं हो पाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493