टोरंटो, 10 सितंबर (आईएएनएस)। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव (टीआईएफएफ) में फिल्म ‘बीबा ब्यॉयज’ के प्रीमियर को लेकर अभिनेता रणदीप हुड्डा इतने उत्साहित हैं कि वह सोशल मीडिया पर इसे सांझा करने से खुद को रोक नहीं पाए।
रणदीप ने उत्साह में ट्विटर पर शहर में अपने अपार्टमेंट की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं ।
मीरा नायर द्वारा निर्देशित ‘बीबा ब्यॉयज’ क्राइम थ्रिलर है जो सच्ची घटना पर आधारित है। रणदीप फिल्म में जीत जौहर का किरदार निभा रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव की शुरुआत गुरुवार को हुई जो 20 सितंबर तक चलेगी।
फिल्म मोहत्सव एक ऐसा मंच है जो अलग-अलग तरह की फिल्मों का प्रदर्शन करता है, जहां हर साल 60 से ज्यादा देशों को 300 से अधिक फिल्मों के लिए आमंत्रित किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath