‘बार्सिलोना के खिलाफ जुवेंतस को बंदूक, बम की जरूरत’

तूरीन, 21 मई (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब जुवेंतस के पूर्व खिलाड़ी मोरेनो टोरीसेली का मानना है कि यूरोपीयन चैम्पियनशिप में छह जून को जब जुवेंतस बार्सिलोना के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगा तो उसे बार्सिलोना को मात देने के लिए जुवेंतस को ‘बंदूकों और बमों’ की जरूरत होगी।

टोरीसेली का मानना है कि बार्सिलोना इस समय शानदार लय में है और उसके तीनों स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी, नेमार और लुइस सुआरेज उसे अतिरिक्त ताकत देते हैं।

गौरतलब है कि मेसी, नेमार और सुआरेज मिलकर इस सत्र में 100 से अधिक गोल कर चुके हैं।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने गुरुवार को टोरीसेली के हवाले से कहा, “मेरे खयाल से अपने स्ट्राइकरों के कारण बार्सिलोना इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार है। आपको उन्हें रोकने के लिए बंदूकों और बमों की जरूरत होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493