बीएमडब्ल्यू पीजीए चैम्पियनशिप में शिव को 13वां, लाहिड़ी को 33वां स्थान

वर्जिनिया वाटर (इंग्लैंड), 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर ने दो अंडर-70 का स्कोर करते हुए बीएमडब्ल्यू पीजीए चैम्पियनशिप के पहले दिन गुरुवार को संयुक्त रूप से 13वां स्थान हासिल कर सके, जबकि देश के शीर्ष वरीय खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी पार-72 का स्कोर हासिल कर संयुक्त रूप से 33वें स्थान पर रहे।

वेंटवर्थ क्लब में चल रहे टूर्नामेंट के पहले दौर में शिव ने चौथे, 10वें, 12वें, 14वें, 16वें और 17वें होल पर छह बर्डी लगाए। हालांकि चार पार वाले 13वें होल पर सात शॉट लगाने का उन्हें भुगतान करना पड़ा।

शिव तीसरे होल पर भी एक शॉट से चूक गए।

विश्व वरीयता में 41वें पायदान पर मौजूद अनिर्बान की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और मध्यांतर तक वह तीसरे होल पर एकमात्र बर्डी लगा सके। लेकिन पांचवें और सातवें होल पर बुगी लगाने के कारण वह पिछड़ गए।

मध्यांतर के बाद हालांकि अनिर्बान ने प्रदर्शन में सुधार करते हुए आखिरी के तीन होल पर बर्डी लगाकर पार स्कोर हासिल कर लिया।

अनुभवी भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने भी पहले दौर में 72 का स्कोर हासिल किया। इनके अलावा एस. एस. पी. चौरसिया एक ओवर 73 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 63वां स्थान हासिल कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493