बार्सिलोना के साथ नए करार की चर्चा में मेसी, सुआरेज

बार्सिलोना, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के फारवर्ड और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने क्लब के साथ नए करार के बारे में चर्चा शुरू कर दी है।

इसके साथ ही स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी स्पेनिश क्लब के साथ एक नए करार पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, जो 2022 तक जारी रहेगा।

अर्जेटीना के 29 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मेसी की बार्सिलोना के साथ वर्तमान के करार की अवधि जून, 2018 तक है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के कोच लुइस एनरीक का कहना है कि वह दोनों खिलाड़ियों के साथ नए करार की चर्चा की बात से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इससे वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

उरुग्वे के 29 वर्षीय खिलाड़ी सुआरेज का करार बार्सिलोना के साथ समाप्त होने के करीब है। लीवरपूल के पूर्व खिलाड़ी क्लब के साथ 2014 में जुड़ने के बाद से दो स्पेनिश लीग खिताब और चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुके हैं।

बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप मारिया बाटरेमेयु ने कहा, “करार संबंधी बात हो चुकी है और कुछ चीजों को सुलझाना बाकी है। इशके बाद हमें अगले कुछ दिनों या सप्ताहों में घोषणा कर देंगे।”

अध्यक्ष ने कहा कि वह सुआरेज को भविष्य में कई साल तक बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते देखना चाहते हैं, क्योंकि वह उनके लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493