दिल्ली में सुबह कोहरा, 101 रेलगाड़ियां लेट (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण 101 रेलगाड़ियां लेट हो गईं और 11 को रद्द करना पड़ा।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कम से कम 18 रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन करना पड़ा।”

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई।

एक दिन पहले शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493