बार्सिलोना ने एल्बा के बगैर शुरू कीं चैम्पियंस लीग की तैयारियां

बार्सिलोना, 5 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल पावरहाउस एफसी बार्सिलोना ने सोमवार को चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी। इस तैयारी में हालांकि डिफेंडर जोर्डी एल्बा शामिल नहीं हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बार्सिलोना को सेमीफाइनल में जर्मन लीग चैम्पियन बायर्न म्यूनिख से भिड़ना है। एल्बा के उस मैच में खेलने को लेकर संदेह है।

फुल बैक के तौर पर अपनी अलग पहचान कायम कर चुके एल्बा शनिवार को कोडरेबा के साथ हुए स्पेनिश लीग मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे।

बार्सिलोना ने वह मैच 8-0 से जीता था। लुइस सुआरेज ने उस मैच में शानदार हैट्रिक लगाई थी। इसी मैच में एल्बा को चोट लगी और वह जोआन गैम्पर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शरीक नहीं हो सके।

क्लब के मैनेजर लुइस एनरिक मार्टिनेज ने कहा है कि एल्बा को अब आराम करना चाहिए और अगले सत्र में क्लब के लिए फिर से मैदान में लौटना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493