शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 50 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.45 अंकों की गिरावट के साथ 27,440.14 पर और निफ्टी 7.15 अंकों की कमजोरी के साथ 8,324.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.73 अंकों की मजबूती के साथ 27,561.32 पर खुला और 50.45 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 27,440.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,603.71 के ऊपरी और 27,338.23 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। सेसा स्टरलाईट (6.64 फीसदी), टाटा स्टील (4.95 फीसदी), हिंडाल्को (4.65 फीसदी), ओएनजीसी, (4.35 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.19 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.27 फीसदी), एचडीएफसी (1.88 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.86 फीसदी), सिप्ला (1.71 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.45 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 8,338.40 पर खुला और 7.15 अंकों या 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,324.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,355.65 के ऊपरी और 8,280.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। मिडकैप 63.73 अंकों की मजबूती के साथ 10,613.15 पर और स्मॉलकैप 8.52 अंकों की बढ़त के साथ 11,178.17 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 6 सेक्टर में मजबूती रही। इनमें धातु (2.86 फीसदी), तेल एवं गैस (0.95 फीसदी), रियल्टी (0.93 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.52 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के बिजली (0.84 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.60 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.25 फीसदी), बैंकिंग (0.17 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.08 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,357 शेयरों में तेजी और 1,383 में गिरावट रही, जबकि 116 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493