बार्सिलोना ने लेगानेस को 5-1 से दी करीरा शिकस्त

मेड्रिड, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के दो शानदार गोलों की मदद से उनके क्लब बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग ‘ला लीगा’ में शनिवार को लेगानेस के खिलाफ 5-1 से शानदार जीत दर्ज की।

मेसी ने दो गोल करने के अलावा एक गोल में सहयोग भी किया।

मेसी के अलावा उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज, ब्राजीलियाई स्टार नेमार और राफिन्हा ने भी बार्सिलोन के लिए गोल दागे। इस जीत के साथ मौजूदा चैम्पियन बार्सिलोना के चार मैचों में नौ अंक हो गए हैं।

मेसी ने 15वें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मेसी ने यह गोल सुआरेज के पास पर किया।

15 मिनट बाद मेसी ने गेंद को थामा और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को छकाते हुए सुआरेज को गेंद पास कर दी। सुआरेज ने भी गोल करने में कोई गलती नहीं की और अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।

मध्यांतर से एक मिनट पहले मेसी ने एक बार फिर गेंद सुआरेज को दी जिसे सुआरेज ने नेमार की ओर बढ़ा दिया। ब्राजीलियाई खिलाड़ी ने शानदार गोल करते हुए इस मैच में अपना खाता खोला और स्कोर 3-0 कर दिया।

दूसरे हाफ में 10 मिनट बाद बार्सिलोना को पेनाल्टी मिली। मेसी ने इस आसान मौके को जाने नहीं दिया और अपना दूसरा तथा टीम का चौथा गोल कर दिया।

64वें मिनट में राफिन्हा ने अपना भी खाता खोल बार्सिलोना को अपराजेय बढ़त दिला दी।

0-5 से पीछे चल रही लेगानेस ने मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले सांत्वना गोल हासिल किया। उसके लिए गाब्रिएल ने यह गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493