बंगाल में 3 लोग समुद्र में डूबे

कोलकाता, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के तटीय क्षेत्र में समुद्र में स्नान करते समय तीन पर्यटक डूब गए।

कोलकाता, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के तटीय क्षेत्र में समुद्र में स्नान करते समय तीन पर्यटक डूब गए।

पुलिस ने कहा कि यह घटना मंदरमणि में घटी। कोलकाता के न्यूटाउन निवासी सुमंत्रा बनर्जी (32) का शव तटरक्षक ने बरामद किया, जबकि उनके दो साथी अभी भी लापता हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लापता लोगों की भी संभवत: मौत हो चुकी है।

मंदरमणि तटीय पुलिस थाने के उपनिरीक्षक, पार्था बिस्वास ने कहा, “वे 12 के समूह में मंदरमणि आए थे। उनमें से तीन समुद्र में स्नान करते समय लापता हो गए। दो अन्य का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493