‘महानदी’ पर विवाद फिजूल : रमन सिंह

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी जल परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है और इससे ओड़िशा का हित प्रभावित नहीं हो रहा है। आज जरूरत इस बात की है कि महानदी के पानी पर विवाद करने के बजाय किस तरह इसका बेहतर उपयोग किया जाए, इस पर चर्चा करें।

रमन सिंह ने नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती और ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ महानदी के पानी को लेकर हुए त्रिपक्षीय बैठक में तथ्यात्मक प्रस्तुतिकरण से महानदी के संबंध में व्याप्त सभी आशंकाओं का समाधान किया।

बैठक में केंद्रीय जल आयोग की संयुक्त समिति द्वारा एक सप्ताह में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की जल परियोजनाओं की प्राथमिक समीक्षा के प्रस्ताव पर सहमति बनी।

बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और मुख्य सचिव विवेक ढांड भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493