दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं किया : जैन

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार ने विज्ञापनों पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं किया है।

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार ने विज्ञापनों पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं किया है।

जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं नहीं समझता कि हमने विज्ञापनों पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है, क्योंकि सरकार ने अपनी छवि बनाने के लिए विज्ञापन नहीं दिए हैं। विज्ञापन जन कल्याण के लिए थे।”

उन्होंने कहा कि कोई नगर निगमों पर सवाल क्यों नहीं उठा रहा है, जिन्होंने मेयरों और पार्षदों के चित्रों के साथ होर्डिग्स लगा रखे हैं।

जैन ने सवाल किया, “भाजपा शासित नगर निगम के होर्डिग्स पर मेयर और पार्षद के चित्र पूरी दिल्ली में देखे जा सकते हैं। वे डेंगू और चिकनगुनिया के फैलाव रोकने के लिए निवारक उपायों के लिए निर्धारित धन को होर्डिग्स पर खर्च कर रहे हैं। कोई उनसे सवाल क्यों नहीं पूछता?”

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा नियुक्त एक समिति ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अपने विज्ञापनों पर खर्च की गई पूरी धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराने की सिफारिश की है।

सिफारिश में कहा गया है, “समिति ने सिफारिश की है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार विज्ञापनों पर खर्च की गई पूरी राशि को आम आदमी पार्टी से सरकारी खजाने में जमा कराए।”

समिति ने आप द्वारा दिल्ली के बाहर जारी किए गए विज्ञापनों की भी आलोचना की है।

कांग्रेस ने शनिवार को मांग की कि निजी उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक धन खर्च करने के लिए जिम्मेदार आप सरकार के लोगों के खिलाफ सीबीआई एक प्राथमिकी दर्ज करे।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में विज्ञापनों पर खर्च की गई राशि पूर्व की सरकारों की तुलना में 14.5 गुना बढ़ गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493