बार्सिलोना मिडफील्डर राकिटिक को मांस-पेशियों मे खिंचाव की समस्या

बार्सिलोना, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना के मिडफील्डर इवान राकिटिक की मांस-पेशियां में खिंचाव की समस्या हो गई है, लेकिन यह खिंचाव अधिक गंभीर नहीं है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, क्रोएशिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को स्पेन के खिलाफ यूईएफए नेशन्स लीग के मैच के दौरान खिंचाव की समस्या हुई थी।

अपने एक बयान में बार्सिलोना ने कहा, “राकिटिक को मांस-पेशियों में खिंचाव की समस्या हुई है।”

क्लब ने हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इसके कारण राकिटिक कितने समय तक फुटबाल जगत से बाहर रहेंगे। इस प्रकार की चोट को ठीक होने में आमतौर पर तीन सप्ताह का समय लगता है।

इस चोट के कारण राकिटिक यूईएफए चैम्पियंस लीग में पीएसवी एंडहोवन के खिलाफ 28 नवम्बर को खेले जाने वाले ग्रुप स्तर के मैच से अनुपस्थित रह सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493