सीमा दीवार निर्माण के लिए धनराशि नहीं मिली तो सरकार का कामकाज ठप : ट्रंप

वाशिंगटन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को बताया कि यदि उन्हें अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए संसद द्वारा फंड मुहैया नहीं कराया गया तो यह सरकार का कामकाज ठप करने का सही समय है।

ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर कभी मुझे सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार का कामकाज ठप करना पड़े, तो इन प्रवासियों के काफिले को देखते हुए, इस भीड़ को देखते हुए, इस देश में घुसते लोगों को देखते हुए यह सरकार का कामकाज ठप करने का सबसे सही समय है।”

ट्रंप ने कहा कि हालांकि उन्हें नहीं लगता कि कामकाज ठप करने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि मुझे लगता है कि इससे पहले ही डेमोक्रेट्स को समझ आ जाएगी।

कांग्रेस ने सितंबर में एक बड़े बजट को मंजूरी देकर सरकार के कामकाज को ठप होने से बचा लिया था।

हालांकि, संसद द्वारा अनुमोदित इस धनराशि में सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित नहीं थी।

ट्रंप ने अगस्त में व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में कहा था कि वह इस वित्त वर्ष दीवार के निर्माण के लिए लगभग पांच अरब डॉलर की धनराशि मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493