बार्सिलोना, 3 जून (आईएएनएस)। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने कोच जॉर्ज साम्पोली के साथ रविवार को बार्सिलोना के घरेलू स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र के दौरान अटैक और डिफेंस पर अधिक ध्यान दिया।
अर्जेटीना की टीम 16 जुलाई को आइसलैंड के खिलाफ मैच से फीफा विश्व कप का आगाज करेगी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान गोलकीपिंग कोच मार्टिन टोकाली ने नेट पर अभ्यास को अधिक महत्ता दी, वहीं फारवर्ड लियोनेल मेसी, एंगेल डी मारिया और गोंजालो हिगुएन ने संवाददाताओं के कैमरों से दूर प्रशिक्षण किया।
अर्जेटीना की टीम सात जून तक बार्सिलोना में ही प्रवास करेगी। उसका सामना नौ जून को जेरुसलम में इजरायल की राष्ट्रीय टीम से होगा।
रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के लिए अर्जेटीना को ग्रुप-डी में क्रोएशिया, नाइजीरिया और आइसलैंड के साथ शामिल किया गया है।
आइसलैंड के खिलाफ मैच से विश्व कप अभियान की शुरुआत के बाद अर्जेटीना टीम 21 जून को क्रोएशिया और 26 जून को नाइजीरिया से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath