लंदन, 3 जून (आईएएनएस)। ब्रिटने ने रविवार को लंदन के ब्रिज पर घातक हमले की पहली बरसी मनाई, जिसमें आठ लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि आतंकवाद के खतरे से निबटने का ब्रिटेन का दृढ़ संकल्प इतना ‘कभी भी मजबूत नहीं रहा है।’
मे ने ट्वीट किया, “आज हम उन लोगों को याद कर रहे हैं, जो लंदन ब्रिज हमले में मारे गए और कई घायल हो गए, क्योंकि हम आपातकालीन सेवाओं की बहादुरी और जिन लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए अन्य की सहायता की, उन्हें सम्मान अर्पित कर रहे हैं।”
लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर तीन हमलावरों ने गाड़ी चढ़ा दी थी और बाद में बॉरो मार्केट में लोगों को चाकू गोदकर मारने की कोशिश की थी।
लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि शहर ने जिस तरह से हमारी जीवनशैली और मूल्यों के साथ सच्ची भावना रखते हुए एकजुटता के साथ खड़े होकर आतंकवादी हमलों का जवाब दिया, उस पर उन्हें गर्व है।
dharmpath.com dharmpath