बार्सिलोना में बने रहेंगे तुरान

बार्सिलोना, 5 मई (आईएएनएस)। बार्सिलोना के मिडफील्डर आर्दा तुरान के एजेंट एहमत बुलुत ने उन सभी अफवाहों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया है कि तुरान इस ग्रीष्मकालीन सत्र में मिलान में शामिल होंगे।

अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे तुकी फुटबाल टीम के खिलाड़ी तुरान ने स्पेनिश लीग की शुरुआत से अब तक केवल 14 मैच खेले हैं और अब तक चैम्पियंस लीग में एक मैच खेला है।

वेबसाइट ‘फुटबाल-इटालिया डॉट नेट’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में एजेंट बुलुत ने कहा कि तुरान बार्सिलोना में ही रहेंगे।

ऐसा कहा जा रहा था कि 30 वर्षीय खिलाड़ी की कीमत 2.729 करोड़ डॉलर रखी गई है। वह 2015 में एटलेटिको मेड्रिड से बार्सिलोना में शामिल हुए थे।

इग्लैंड की रिपोर्ट के अनुसार, आर्सेनल ने भी तुरान के साथ करार में रुचि दिखाई है, ताकि वह उन्हें अपने खिलाड़ी मेसुत ओजिल के स्थान पर टीम में शामिल कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493