बार्सिलोना में शामिल होंगे ब्राजील के मिडफील्डर आर्थर

बार्सिलोना, 11 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने ब्राजील के मिडफील्डर आर्थर हेनरिक रामोस डी ओलिविएरा मेलो को ग्रेमियो से अपनी टीम में शामिल करने के लिए क्लब की शर्तो को मान लिया है।

बार्सिलोना ने एक बयान में कहा, “आर्थर हेनरिक रामोस डी ओलिविएरा मेलो को खरीदने के लिए एफसी बार्सिलोना और ब्राजील के क्लब ग्रेमियो दे पोर्तोअलेग्रे के बीच समझौता हो गया है।”

ब्राजील के 21 वर्षीय आर्थर को बेहतरीन पास देने के लिए जाना जाता है।

आर्थर ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में गोइयास एस्पोर्टे क्लब की यूथ टीम से की थी। वह 2010 में ग्रेमियो में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493