झारखंड की राजधानी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

रांची, 11 मार्च (आईएएनएस)। रांची के बाहरी इलाके में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक जिला नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

लोहारडग्गा जिले के भाजपा कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को दो लोगों ने पिस्का रेलवे क्रासिंग पर गोली मार दी।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक मौके पर पहुंचे, जिसमें से एक ने भाजपा नेता की पीछे से उनकी गर्दन पर गोली मारी।

गुप्ता पिछले दो-तीन दिनों से रांची के नागारी इलाके में एक जमीन के चारों ओर दीवार के निर्माण कार्य की निगरानी के लिए आ रहे थे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की निंदा की है।

झारखंड के अधिकारियों ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493