रियो डी जेनेरियो, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई किशोर रॉबर्ट का जनवरी में काटालान फुटबाल क्लब जाने से पहले सोमवार को बार्सिलोना में चिकित्सीय परीक्षण होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेबसाइट ‘ग्लोबोएस्पोर्टे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लूमिनेंसे द्वारा एक साल के लोन पर स्वीकृति दिए जाने के बाद 19 वर्षीय किशोर शनिवार को बार्सिलोना के लिए निकल गया।
एजेंट विटोर लियल ने कहा, “रॉबर्ट के जीवन में यह एक अनूठा अवसर है। इतने बड़े क्लब का उस पर दिलचस्पी दिखाना काफी अच्छी बात है। इससे रॉबर्ट काफी खुश है और वह जल्द से जल्द प्रशिक्षण शुरू होने का इंतजार कर रहा है।”
इस करार में उम्मीद जताई जा रही है कि रॉबर्ट को लोन की अवधि पूरी होने के बाद 50 लाख यूरो में क्लब में शामिल किया जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath