‘बार बार देखो’ जटिल होने के साथ आसान भी : नित्या मेहरा

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘बार बार देखो’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रहीं निर्देशक नित्या मेनन ने बताया कि फिल्म जटिल होने के साथ-साथ आसान भी है। यह खूबसूरत प्यार की कहानी पर आधारित है।

‘बार बार देखो’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार जय, दीया (कैटरीना कैफ) का प्रेमी है। कहानी में काफी उतार-चढ़ाव हैं।

फिल्म के ट्रेलर के अनावरण पर इसकी जटिलताओं के बारे में पूछे जाने पर नित्या ने कहा, “यह जटिल है लेकिन इसमें सबसे अधिक उत्साहजनक बात है कि यह काफी आसान है, नहीं तो यह उबाऊ होती। लेकिन यह दिलचस्पी से भरपूर है, यह बहुत सुलझी हुई कहानी है।”

उन्होंने बताया, “यह प्यार और जिंदगी की खूबसूरत कहानी है। यह साधारण, प्यारी और समझ वाली फिल्म है। यह साधारण तौर पर जिंदगी के छोटे-छोटे पलों पर आधारित है और अगर आप इस पर ध्यान केंद्रित नहीं करते तो आपका जीवन समाप्त हो जाएगा और कुछ भी नहीं बचेगा।”

‘बार बार देखो’ करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी नं मिलकर बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493