रियो में सबसे साफ-सुथरी टीम होगी रूस : झुकोव

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की ओर से रूस पर लगे डोपिंग घोटालों के आरोपों के बाद कई डोपिंग रोधी निकायों ने रूस को रियो ओलम्पिक-2016 से निलंबित करने की बात कही थी।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने रूस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध की बात नकारते हुए सभी खेल संघों से व्यक्तिगत एथलीट पर फैसला लेने के लिए कहा।

ओलम्पिक खेलों में जिन एथलीटों को हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली है, उनमें रूस के 18 निशानेबाज, 11 मुक्केबाज, 11 जुडो एथलीट, आठ टेनिस खिलाड़ी, छह नाविक, पांच घुड़सवार, तीन तीरंदाज और एक गोल्फ खिलाड़ी शामिल है।

रूसी समाचार एजेंसी ‘आर-स्पोर्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी दल में 26 तैराक और नाविक विश्व चैम्पियन आंद्रे क्रेटर शामिल हैं।

रूस के 389 एथलीटों की टीम से 271 एथलीटों को रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने की अनुमति मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493