तेल अवीव, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुई इजरायली मॉडल-अभिनेत्री बार रेफेली फिलहाल जमानत पर रिहा हो गई हैं।
तेल अवीव, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुई इजरायली मॉडल-अभिनेत्री बार रेफेली फिलहाल जमानत पर रिहा हो गई हैं।
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिनेत्री पर लाखों डॉलरों की जानकारी नहीं देने का आरोप है, जो उन्होंने विदेश में मॉडलिंग से कमाया। फिलहाल उन्हें 193,000 डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
अदालत द्वारा रिहा करने से पहले मॉडल रेफेली से को बुधवार को इजराइल कर प्राधिकरण के तेल अवीव कार्यालयों में पूछताछ की गई।
रेफेली, तथ्य छिपाने की आरोपी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने तेल अवीव स्थित अपार्टमेंट के करों का भुगतान भी नहीं किया है।
रेफेली की मां पर भी आरोप दर्ज हैं उनकी जांच भी चल रही है।
अनिवासी इजरायल को विदेश में अर्जित आय की जानकारी देने की छूट दी गई है।
dharmpath.com dharmpath