मलागा के मालिक के खिलाफ स्पेन में होगी कार्रवाई

मेड्रिड, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब मलागा के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विसेनटे कसाडो ने कहा है कि उन्होंने शेख अबदुल्ला बिन नासिर के नेतृत्व में बने क्लब के नए सलाहकार ग्रुप के मनमाने और गलत फैसले लेने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार कसाडो ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अल-थानी, और उनके दो बेटों और मलागा का मालिकाना हक रखने वाले कॉरपोरेट घराने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि वह इस लड़ाई को आगे तक ले जाएंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित करेंगे।

कसाडो ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने क्लब के प्रति पूरी शिद्दत से अपना काम किया और जो भी नतीजा आया उस पर उन्हें गर्व है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493