‘बाला सर संग काम करने के लिए लंबा इंतजार किया’

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार बाला की आगामी तमिल फिल्म ‘थराई थप्पत्तई’ से अभिनय जगत में कदम रख रहे फिल्म निर्माता आर.के. सुरेश का कहना है कि उन्होंने इस दिन के लिए लंबा इंतजार किया।

सुरेश ने आईएएनएस को बताया, “मैं हमेशा से चाहता था कि मुझे बाला सर लांच करें। मैंने उनके साथ काम करने के लिए लंबा इंतजार किया।”

सुरेश ‘थराई थप्पत्तई’ में खलनायक की भूमिका में हैं। 14 जनवरी को रिलीज होने जा रही यह फिल्म करकट्टम डांसरों के जीवन पर केंद्रित है।

अभिनय करने का अवसर कैसे मिला, इसे याद करते हुए सुरेश ने कहा, “मैंने कुछ इलाकों में बाला सर की ‘परदेसी’ का वितरण किया था। मैं इसकी रिलीज से पहले उनसे मिला था और उन्हें बताया कि मेरी अभिनय में दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि वह इसे दिमाग में रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493