बाली जा रही Air India की फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली

बाली:इंडोनेशिया के फेमस रिसॉर्ट द्वीप बाली की ओर जाने वाली दर्जनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि बुधवार को माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी के फटने के बाद ये फैसला लिया गया है. इसी के चलते एयर इंडिया की दिल्ली से बाली जाने वाली फ्लाइट एआई2145 को भी यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर वापस दिल्ली लौटने को कहा गया. जिसके बाद फ्लाइट वापिस यात्रियों को लेकर सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची.

बता दें कि ये विस्फोट फ्लोरेस के पूर्वी द्वीप पर मौजूद 1,584 मीटर ऊंचा माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी हुआ है. बता दें कि इस विस्फोट के चलते आसमान में 10 किलोमीटर ऊंचा राख का बादल उड़ता देखा गया. वहीं, इस विस्फोट को 150 किलोमीटर दूर देखा गया. जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया. बता दें कि इस विस्फोट को इंडोनेशिया की ज्वालामुखी एजेंसी ने सबसे खतरनाक स्तर का ज्वालामुखी विस्फोट बताया है. साथ ही इसे लेकर 8 किलोमीटर के दायरे को खतरे का क्षेत्र घोषित कर दिया.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493