राजगढ़:भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 26 यात्री घायल

राजगढ़- जिले के धतुरिया गांव के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कवलसी खेड़ा जोड़ के पास यात्रियों से भरी एक बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जीरापुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 10 से अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं, हादसे के तुरंत बाद बस की नंबर प्लेट भी हटा दी गई। जानकारी के अनुसार शाजापुर में रजिस्टर्ड महादेव बस (MP 09 FA 4277) वर्ष 2021 से बिना फिटनेस, बीमा और परमिट के चल रही थी। यह बस राजस्थान के भालता से मध्य प्रदेश के रामगढ़, कोडक्या, जीरापुर, छापीहेड़ा होते हुए सारंगपुर तक के रूट पर सवारी करती थी। मंगलवार को भी बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे और भालता से रवाना हुई थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493