बालोटेली का यूरो कप में खेलना तय नहीं

मिलान, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा है कि स्टार स्ट्राइकर मारियो बालोटेली का यूरो कप 2016 में इटली के लिए खेलना तय नहीं है।

कोंटे ने रविवार को यह भी संकेत दिया कि बालोटेली को यूरो 2016 टीवी पर देखना पड़ सकता है।

25 साल के बालोटेली को बीते साल ब्राजील में आयोजित विश्व कप के बाद से इटली की टीम में जगह नहीं मिली है।

यूरो 2016 के लिए इटली को बेल्जियम, स्वीडन और आयरलैंड के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

कोंटे ने कहा है कि जब तक बालोटेली अपनी उपयोगिता साबित नहीं करते तब तक उनके यूरो कप में इटली के लिए खेलने के बारे में चर्चा नहीं की जा सकती।

बालोटेली अभी लोन पर आधारित करार के तहत एसी मिलान के लिए खेल रहे है। वह इस सीजन में एसी मिलान के लिए एक गोल कर सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493