लॉस एंजेलिस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एलेक बाल्डविन की पत्नी हिलेरिया ने मां बनने के दो सप्ताह बाद ही अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, 31 वर्षीया हिलेरिया ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर रविवार को अपनी छरहरी काया की कुछ तस्वीरें डालीं।
एक तस्वीर में हिलेरिया एक पुल के पैदल पथ पर शीर्षासन करती नजर आ रही हैं। उन्होंने काली टू-पीस बिकिनी पहनी हुई है। हिलेरिया एक योग प्रशिक्षक हैं।
हिलेरिया ने तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे लिए गर्व की बात है कि बच्चे को जन्म देने के दो सप्ताह बाद ही मैं शीर्षासन करने योग्य हो गई हूं। मां बनने के बाद यह मेरा पहला शीर्षासन है। मुझे पुल पर इसे करने में किसी बात का डर नहीं लगा।”
हिलेरिया 22 महीने की बेटी कैरमेन और दो सप्ताह के बेटे रफेल थॉमस की मां है।”
dharmpath.com dharmpath