शादी पर विचार कर रहे टेलर और केल्विन!

लॉस एंजेलिस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट और उनके प्रेमी डीजे केल्विन हैरिस अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने की तैयारी में हैं। खबर है कि दोनों विवाह बंधन में बंधने और भविष्य में साथ रहने की योजना बना रहे हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पत्रिका ‘रिवील’ ने खुलासा किया कि यहां तक कहा जा रहा है कि दोनों शादी से पूर्व की रस्में भी नहीं करना चाहते।

एक सूत्र ने बताया, “टेलर को शानदार विवाह समारोह पसंद है, लेकिन उन्हें स्कॉटलैंड भी बेहद पसंद है और वह स्कॉटलैंड में शादी कर सकती हैं।”

सूत्र ने आगे बताया, “यहां तक कि दोनों अपने हनीमून पर भी विचार कर चुके हैं और यूरोप या उत्तरी अमेरिका में हनीमून मनाने जा सकते हैं।”

टेलर और केल्विन की मुलाकात फरवरी महीने में हुई थी और तब से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने अप्रैल महीने में अपने रिश्ते का खुलासा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493