बाल दिवस पर बच्चों ने बनाया गूगल का डूडल

नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल शनिवार को डूडल के जरिये बाल दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने बच्चों का बनाया डूडल लगाया।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर के लिए गूगल ने ‘डूडल-4 गूगल-2015’ प्रतियोगिता कराई और विजेता प्रवष्टि को अपने डूडल के रूप में पेश किया।

गूलल प्रत्येक वर्ष भारत के लिए अपनी वार्षिक प्रतियोगिता के तहत देशभर के बच्चों को अपनी कला दिखाने का आमंत्रण देता है और इस प्रतियोगिता के तहत सभी बच्चे अपनी कला प्रविष्टियां गूगल को भेजते हैं। प्रतियोगिता में जीती हुई प्रविष्टि को डूडल के जरिए बाल दिवस के अवसर दर्शाया जाता है।

गूगल की प्रतियोगिता में एक खास विषय दिया जाता है, जिसके आधार पर बच्चे अपनी चित्रकला प्रविष्टियां बनाकर भेजते हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय ‘क्रिएट समथिंग फॉर इंडिया’ था।

इस वर्ष की प्रतियोगिता के विजेता आंध्र प्रदेश में श्रीप्रकाश विद्या निकेतन, विद्याल के छात्र पी. कार्तिक हैं और उनकी ही प्रवष्टि को बाल दिवस पर गूगल के जरिए दर्शाया गया है। प्रतियोगिता को तीन समूहों- ग्रुप 1, ग्रुप 2 और ग्रुप 3 में विभाजित किया गया था। इसमें 12 शीर्ष प्रवष्टियों में से तीन को विभिन्न समूहों के तहत चुना गया।

इस वर्ष के डूडल के जरिए प्रस्तुत की गई प्रवष्टि में औद्योगीकरण के कारण पृथ्वी पर पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम करने के लक्ष्य से एक मशीन को दर्शाया गया है, जिसका नाम ‘प्लास्टिक टु अर्थ मशीन’ है।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और 27 मई, 1964 को उनका निधन हुआ था।

भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे और अंतिम सांस तक वह इस पद पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493