बास्केटबॉल : भारतीय महिला टीम की लगातार पांचवीं हार

मेडान (इंडोनेशिया), 6 अगस्त (आईएएनएस)। यहां चल रहे एशिया अंडर-16 चैम्पियनशिप लेवल-1 में भारतीय बास्केटबॉल टीम गुरुवार को लगातार पांचवां मैच हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम का अभियान लीग चरण से ही बिना जीत के समाप्त हो गया।

भारतीय लड़कियों को चीनी ताइपे ने लीग चरण के आखिरी मैच में 92-48 से हराया।

भारतीय टीम लगातार गोल के मौके गंवाती रही और विपक्षी टीम बिल्कुल नेट के करीब उनसे हर बार गेंद छीनने में सफल रही।

पहले क्वार्टर की समाप्ति तक चीनी ताइपे 20 अंकों की बढ़त हासिल कर चुकी थी, जबकि दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आई और सिर्फ छह अंक हासिल कर सकी।

मध्यांतर के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में थोड़ा सुधार आया और चीनी ताइपे के 37 अंकों की तुलना में भारतीय खिलाड़ियों ने इस क्वार्टर में 30 अंक जुटाए।

हालांकि चीनी ताइपे अंतत: 92-48 के बड़े अंतर से मैच अपना नाम करने में सफल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493